दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘स्पोर्टिका-2026’ का भव्य समापन

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उप-परिवहन आयुक्त, झाँसी परिक्षेत्र के. डी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अंकित कुशवाहा की...

Feb 13, 2026 - 17:48
Feb 13, 2026 - 17:54
 0  4
दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘स्पोर्टिका-2026’ का भव्य समापन

बाँदा। प्रतिष्ठित विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल (के.सी.एन.आई.टी. कैम्पस), नरैनी रोड, बाँदा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘स्पोर्टिका-2026’ का भव्य समापन उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ। 11 एवं 12 फरवरी 2026 को आयोजित इस क्रीड़ा महोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उप-परिवहन आयुक्त, झाँसी परिक्षेत्र के. डी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अंकित कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च-पास्ट से हुई, जिसमें विद्यालय के हेड बॉय सौरभ और हेड गर्ल कु. अंशिका तुनयानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पथ संचलन कर अतिथियों को सलामी दी।

प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। योगा ड्रिल और पीटी प्रदर्शन ने अनुशासन एवं शारीरिक सुदृढ़ता का संदेश दिया। विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित हर्डल रेस, फ्रॉग रेस, प्लेट बैलेंसिंग, जिग-जैग रेस, बन्नी स्पीड रेस, रिले रेस एवं स्पीड रेस में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल मैदान में जोश, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विद्यालय के डायरेक्टर पूर्णाशीश रथ ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेल के माध्यम से बच्चे जीवन के महत्वपूर्ण गुण—नेतृत्व, अनुशासन और धैर्य—सीखते हैं।

मुख्य अतिथि के. डी. सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपनी इच्छाएँ न थोपें, बल्कि उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को सुरक्षा, संसाधन और सही मार्गदर्शन दें, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए ‘स्पोर्टिका-2026’ के सफल आयोजन की घोषणा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0