बाँदा : ग्रामीण बच्चों ने मनाया इको फ्रेंडली दीपोत्सव

दीपों का पर्व  दीपावली पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी प्रथम में ग्रामीण बच्चों ने इको फ्रेंडली दीपोत्सव के रूप में मनाया..

Nov 15, 2020 - 13:22
Nov 15, 2020 - 13:41
 0  2
बाँदा : ग्रामीण बच्चों ने मनाया इको फ्रेंडली दीपोत्सव
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी प्रथम में बच्चों ने मनाया इको फ्रेंडली दीपोत्सव

दीपों का पर्व दीपावली पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी प्रथम में ग्रामीण बच्चों ने इको फ्रेंडली दीपोत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। 

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान श्रीमती नीतू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इस दौरान गांव के प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा बच्चे भी शामिल हुए और इस कार्यक्रम की सराहना की।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे में 13 माह बाद शुरू हो जाएगा यातायात

इस मौके पर रश्मि अग्रवाल ने दीपावली क्यों मनाते हैं इसके बारे में जानकारी दी।इसी तरह श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा ने पर्यावरण को बचाते हुए दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया एवं संकुल प्रभारी राममूर्ति शुक्ला ने बच्चों को शोरगुल वाले पटाखे न चलाने  के लिए प्रेरित किया।

Banda GOVERNMENT SCHOOL | Diwali 2020

वही श्रीमती साधना निगम ने स्वयं छात्रों व अभिभावकों को गोबर से बने दीप दिए और मिट्टी के दीए जलाने को प्रेरित किया। साथ ही इको फ्रेंडली शपथ भी दिलाई। उन्होंने नारा भी दिया हवा और ध्वनि को स्वच्छ बनाएंगे प्रदूषण को दूर भगाएंगे।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : 40 किमी का सफर अब पूरा होगा सिर्फ 3 किमी में

इस कार्यक्रम में  इचॉर्ज प्रधान अध्यापक साधना निगम, अखिलेश यादव, रेखा राममूर्ति शुक्ला, रश्मि अग्रवाल इत्यादि अध्यापक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0