महुआ पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दी स्वर्गीय जयंती देवी को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना प्रदेश के महामंत्री संगठन और पूर्व में संगठन महामंत्री राजस्थान, चंद्रशेखर जी की माता...

Nov 25, 2024 - 00:01
Nov 25, 2024 - 00:03
 0  1
महुआ पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दी स्वर्गीय जयंती देवी को श्रद्धांजलि

बांदा। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना प्रदेश के महामंत्री संगठन और पूर्व में संगठन महामंत्री राजस्थान, चंद्रशेखर जी की माता श्रीमती जयंती देवी तिवारी के निधन के बाद उनके गृह ग्राम महुआ में शोक व्यक्त करने के लिए देशभर से भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े : बाँदा : मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी गंदगी देख भड़के, ईओ को दी चेतावनी

रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी, सांसद नारायण पंचारिया, सांसद दामोदर अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहाटकर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी रंजना उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान महिला मोर्चा रक्षा भंडारी, सांसद पीपी चौधरी, विधायक चंद्रभान आक्या, कमल सिखवाल जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, मनोज गुप्ता जिला अध्यक्ष नोएडा, गजेन्द्र महावीर जिला अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर सतपाल प्रधान, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद भुवनेश शर्मा, अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ राजस्थान अतिरिक्त महाधिवक्ता राजस्थान सरकार,क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर क्षेत्र प्रकाश पाल, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे आदि हस्तियों ने दिवंगत स्व.जयंती देवी तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा लवलेश सिंह, जगराम सिंह चौहान, अखिलेश नाथ दीक्षित, चित्रकूट जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, जिला उपाध्याय धर्मेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : उप्र विधानसभा उपचुनाव : नतीजों से अखिलेश ने बताया करप्शन का पर्याय

पूरे कार्यक्रम में शोकाकुल वातावरण के बीच परिवार को सांत्वना देते हुए नेताओं ने उनके साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की। स्वर्गीय जयंती देवी तिवारी के निधन पर हर वर्ग ने अपनी संवेदना प्रकट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0