लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को उत्कृष्ट सेवा निष्ठा के लिए मिला प्रशंसा पदक

भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में सेवारत बांदा के गौरव, लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को उनकी उत्कृष्ट सेवा निष्ठा एवं...

Aug 20, 2024 - 07:50
Aug 20, 2024 - 07:55
 0  1
लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को उत्कृष्ट सेवा निष्ठा के लिए मिला प्रशंसा पदक

कुमार सौभाग्य इसके पहले कई बार हो चुके हैं उत्कर्ष सेवा के लिए पुरस्कृत 

बाँदा। भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में सेवारत बांदा के गौरव, लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को उनकी उत्कृष्ट सेवा निष्ठा एवं अविस्मरणीय कार्य के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) ईस्टर्न कमान लेफ्टिनेंट जनरल के द्वारा प्रशंसा पदक प्रदान किया गया है। इस सम्मान को मटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के मिलिट्री कॉलेज में फैकल्टी कमांडर कर्नल ने उनके सीने में पदक लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं वृक्षारोपण अभियान

कुमार सौभाग्य को इससे पूर्व भी गुवाहाटी के नारंगी कैंट में नियुक्ति के दौरान एक पदक मिल चुका है। इस उपलब्धि पर उनके पिता, बांदा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजकुमार राज ने अपने गौरव और प्रसन्नता का इजहार किया। उन्होंने कहा, "यह हमारे परिवार और जनपद के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह सम्मान कुमार सौभाग्य की मेहनत और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद का प्रतिफल है।"

यह भी पढ़े : मप्रः हाई कोर्ट ने हड़ताल वापस लेने पर की डॉक्टर्स की तारीफ, सुरक्षा से जुड़े मामले में अब 27 को होगी सुनवाई

राजकुमार राज ने बताया कि उनका बड़ा बेटा कुमार सौरभ इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद पर कार्यरत है, जबकि दूसरा बेटा कुमार सुगंध भी भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनके बेटे सुरक्षित रहते हुए देश की सेवा करते रहें और इसी तरह परिवार और जनपद का नाम रोशन करते रहें।

यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कांग्रेस के 99 सांसदों के निर्वाचन को अवैध घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

इस गौरवशाली पल के साक्षी बने कुमार सौभाग्य के साथ उनकी पत्नी श्रीमती तनु गुप्ता और उनके पुत्र कुमार लक्ष्य एवं कुमार कामाक्ष। इस अवसर पर नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक, अमित सेठ भोलू, मनोज जैन, सुनील सक्सेना, रजत सेठ, अभिषेक श्रीवास्तव खंचू, राकेश गुप्ता दद्दू, यार मोहम्मद बब्बू भाई, महेश गुप्ता, सुरेश कान्हा सहित तमाम नगरवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने कुमार सौभाग्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0