विकास भवन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय ने किया माल्यार्पण
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर रखे विचार
बांदा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी क्रमवार प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान में समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित किया। उन्होंने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के पालन पर भी विशेष जोर दिया।
परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश ने बाबा साहब की शिक्षा और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष का उल्लेख किया। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने उनके जीवनवृत्त, विदेश में उच्च शिक्षा और सामाजिक आंदोलनों में निभाई भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार ने सामाजिक न्याय और कानून के क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर के योगदान की जानकारी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पाण्डेय ने गरीबी उन्मूलन से जुड़े बाबा साहब के विचारों पर चर्चा की, वहीं जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने महिला सशक्तिकरण और समान अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने सामाजिक समानता और भेदभाव खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में राकेश सोनकर, अमित चौहान, जिला समन्वय सोशल ऑडिट बालेन्द्र एवं लेखाकार प्रिया सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन, विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर अवनीश तिवारी, प्रवीण कंचनी, सुनील कुमार, मीनाक्षी, रावेन्द्र, गीता, रज्जन बाबू, नागेन्द्र, सरोज नाजिर, डॉ. रमेश कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार सैनी, शैलेन्द्र, शिवमोहन, वेद, संदीप सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
