बाँदा : एक युवक ने दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार

जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो लड़कियों को एकांत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जिसे पुलिस..

बाँदा : एक युवक ने दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार
बाँदा क्राइम फाइल फोटो

जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो लड़कियों को एकांत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में बौरा पुत्र फूल सिंह परिहार सोमवार को पड़ोस की दो लड़कियों को एकांत में ले गया और डरा धमका कर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।दोनों बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने बीएचयू कोविड अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस से प्रभावित लीलावती का हाल जाना

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 22 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता लड़कियों को उपचार के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत ठीक है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा  करा दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें - यूपी व राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक ?

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
3
sad
1
wow
0