बाँदा : आर्ट गैलरी में लोककला और बुंदेली समस्याओं की दिखाई पड़ी झलक

केदार न्यास समिति और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी द्वारा महादेवी कुशवाहा की याद में बुंदेलखंड में पहली बार...

Dec 25, 2023 - 07:52
Dec 25, 2023 - 08:05
 0  4
बाँदा : आर्ट गैलरी में लोककला और बुंदेली समस्याओं की दिखाई पड़ी झलक

केदार न्यास समिति और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी द्वारा महादेवी कुशवाहा की याद में बुंदेलखंड में पहली बार भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। इस आर्ट गैलरी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की बनाई गई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

यहां बांदा और चित्रकूट के छात्रों ने अपनी कला के विभिन्न रंगों को उकेरा है। जहां प्रकृति की सुंदरता, मनुष्य की सोच, आध्यात्मिक, सामाजिक समस्याओं के अलावा मधुबनी शैली और लोककला व स्थानीय समस्याओं पर कलाकारी दिखाई गई है। 

इस आर्ट प्रदर्शनी में दिल्ली, मध्य प्रदेश के भोपाल और बिहार के पटना से कई बड़े कलाकार, चित्रकार व शिल्पकारों ने भाग लिया हैं। इनके द्वारा बुंदेलखंड की लुप्त हो रही कला को कैसे आगे ले जाया जाय प्रशिक्षण तरीके से बच्चों को जानकारी दी गयी।जिनके समक्ष बच्चों ने अपनी कूंची और रंगों के प्रभाव से मनभावन चित्र उकेरे हैं। इनके बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही।आर्ट प्रदर्शनी में कई विद्यालयों के बच्चों ने पेंटिंग की प्रदर्शनी में भाग लिया। आइए इन बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश आये नामीगिरामी अखिलेश क्रमशः निशि शर्मा, प्रियंका सिन्हा, अखलेश, सीरज सक्सेना और रफीक शाह ने अपने -अपने बेशुमार सुन्दर और कीमती खुद की बनाई पेंटिंग का अवलोकन कराया है। दो दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन ललित कला केंद्र में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित कुशवाहा ने बताया कि बुंदेलखंड की कला लुप्त होती जा रही है, इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

बुन्देलखण्ड के विकास और बच्चों के भविष्य व इनके स्मरण शक्ति के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। आर्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम में आर्यावर्त्त के रिजनल मैनेजर मनोज गुप्ता द्वारा भरपूर सहयोग किया गया, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जयशंकर मिश्रा, रामलखन कुशवाहा, प्रिंसपाल वृंदा विजया, राजेंद्र सिंह, संध्या कुशवाहा, चेयरमेन शिवसरण कुशवाहा और विद्यालय की संस्थापक शिवकन्या कुशवाहा द्वारा कार्यक्रम के अनुशासित व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर दिल्ली, विहार और मध्य प्रदेश आये नामीगिरामी अखिलेश क्रमशः निशि शर्मा, प्रियंका सिन्हा, अखलेश, सीरज सक्सेना और प्रतीक्षा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के कलर आर्ट की पेंटिंग आदि की सराहना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0