बांदा : जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 2.06 लाख रुपये नकद और 3 कारें बरामद
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी...
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 6 हजार 610 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 9 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मवई बाईपास रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते, जुए की फड़ से 2,06,610 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा तीन कारें बरामद कीं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रिन्सू, विवेक, राजेश, शिवप्रकाश, अनूप, अर्जुन, शिवम निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात तथा रंजीत निवासी राजपूत नगर थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध मु0अ0सं0 210/26 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह सहित कोतवाली देहात पुलिस की टीम के कुल आठ पुलिसकर्मियों ने सहभागिता निभाई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
