भाजपा ने 70 से अधिक जिलाध्यक्षों के नाम किए फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 70 से अधिक जिलाध्यक्षों...

Feb 12, 2025 - 17:49
Feb 12, 2025 - 17:50
 0  1
भाजपा ने 70 से अधिक जिलाध्यक्षों के नाम किए फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 70 से अधिक जिलाध्यक्षों के नाम अंतिम रूप दे दिए हैं। जल्द ही इन नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से कुल 98 जिलों का गठन किया गया है, जिनमें से अधिकांश के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम तय कर लिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक चर्चा हेतु दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पार्टी जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है।

इस निर्णय से भाजपा की जमीनी संगठनात्मक संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे आगामी चुनावों की तैयारियों को बल मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0