उप्र में सपा से गठबंधन का एलान, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

आखिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो ही गया...

Feb 21, 2024 - 08:46
Feb 21, 2024 - 08:59
 0  1
उप्र में सपा से गठबंधन का एलान, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लखनऊ। आखिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो ही गया। इस गठबंधन के तहत कांग्रेस लोकसभा-2024 में जहां 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसकी घोषणा बुधवार की शाम को लखनऊ स्थित एक होटल में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रेसवार्ता में राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल थे। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से, इस बार 55 लाख हैं परीक्षार्थी

इस गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सिकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया से अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा जो भी शेष 63 सीटें हैं, उस पर समाजवादी पार्टी स्वयं उम्मीदवार उतारेगी अथवा किसी अन्य के साथ भी गठबंधन करती है तो वह अपने कोटे से उसको सीट देगी।

यह भी पढ़े : आकाशीय बिजली गिरने से 200 भेड़ों की मौत, 30 झुलसी, 20 लाख रुपये का नुकसान

इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि युवा, किसान, मजदूर सब लोग भाजपा के शासन काल में परेशान हैं। उनको न्याय दिलाने का काम यह गठबंधन करेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि राष्ट्र को बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन के पक्ष में मतदान करें। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम आईएनडीआईए गठबंधन करेगा। देश में भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल में आईएनडीआईए गठबंधन ही सत्ता में आएगी।

यह भी पढ़े : मप्रः स्वास्थ्य विभाग में तीन हजार 323 पदों में होगी नियुक्ति

वहीं कांग्रेस के अजय राय ने कहा कि भाजपा काल में तानाशाही चल रही है। वाराणसी में राहुल गांधी को बाबा विश्वनाथ के दरबार में फोटो भी नहीं लेने दिया गया। हम सभी मिलकर भाजपा को हराएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर हर सीट पर कदम-ताल मिलाकर चलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0