चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 75 दोषी, रांची सीबीआई कोर्ट का फैसला

चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि..

Feb 15, 2022 - 03:02
Feb 15, 2022 - 03:03
 0  5
चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 75 दोषी, रांची सीबीआई कोर्ट का फैसला
चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 75 दोषी..

चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदुओं पर 18 फरवरी को सुनवाई होगी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर लालू यादव को दोषी पाया है।

यह भी पढ़ें - बर्फीले तूफान में शहीद सातों जवानों को तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर दिया गया अंतिम सम्मान

इसके साथ ही अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में शामिल लालू यादव सहित 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अदालत ने इस मामले में छह महिला सहित 24 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

बरी होने वालों में राजेंद्र पांडेय, साकेत, बिहारी लाल, दीनानाथ सहाय, रामसेवक, ऐनल हक़, सनाउल हक़, मो. हुसैन, कलशमणि कश्यप, बलदेव साहू, रंजित सिन्हा, अनिल सिन्हा, अनिता प्रसाद, रामावतार शर्मा, चंचल सिन्हा, रामशंकर सिंह, बसंत सिन्हा, क्रांति सिंह, मधु मेहता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ में मिले 1008 कोरोना पॉजिटिव, सात की मौत

यह भी पढ़ें - ऑस्कर की दौड़ में पहुंचा बुन्देलखण्ड का अखबार ख़बर लहरिया

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2