जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 210 जोड़ों ने लिए सात फेरे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह का..

Jun 10, 2022 - 08:17
Jun 10, 2022 - 08:23
 0  1
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 210 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बांदा,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 8 ब्लॉकों के 210 जोड़ो ने वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51000 रुपए व्यय किया गया है। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को जोड़े पर 51000 रुपए खर्च किए गए हैं। इनमें से 35000 कन्या के खाते में जमा किया गया है, 10,000 का सम्मान दिया गया है और 6000 रुपए शादी को संपन्न कराने के लिए खर्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा : किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

यह भी पढ़ें - यमुना नदी पर एक और रेलवे पुल की सौगात, जल्द ही पुल पर पूरी रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

यह भी पढ़ें - भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत, ट्रेन नेपाल जायेगी और अयोध्या, चित्रकूट होते हुए इन स्टेशनों में जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2