नासा वैज्ञानिक से रूबरू हुए छात्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रेरणादायी संवाद

विज्ञान भारती बाँदा चित्रकूट विभाग, IQAC एवं विज्ञान क्लब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के...

Feb 26, 2026 - 18:09
Feb 26, 2026 - 18:15
 0  14
नासा वैज्ञानिक से रूबरू हुए छात्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रेरणादायी संवाद

“Consistency और परिश्रम ही सफलता की कुंजी” – डॉ. अशोक प्रजापति

बांदा। विज्ञान भारती बाँदा चित्रकूट विभाग, IQAC एवं विज्ञान क्लब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के SAC सभागार में “An Insightful Discussion with a Senior NASA Scientist” विषय पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक NASA से जुड़े स्पेस साइंटिस्ट डॉ. अशोक प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक, पुष्पगुच्छ भेंट, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो. एस. पी. शुक्ल ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि शिवराज (अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा) ने अनुशासन, समर्पण एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक प्रजापति ने अपने जीवन के संघर्षों एवं नासा में कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण, निरंतरता (Consistency), कठोर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव सहित संस्थान के विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तृतीय वर्ष के छात्र प्रदीप चौधरी ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन का समन्वय शारीरिक प्रशिक्षक हर्ष खरे की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को और मजबूत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0