राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर को मध्यप्रदेश आएगी, कांग्रेस तैयारियों में जुटी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर को मध्यप्रदेश आएगी, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह यात्रा..

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर को मध्यप्रदेश आएगी, कांग्रेस तैयारियों में जुटी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल,

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर को मध्यप्रदेश आएगी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह यात्रा बहुत ही अहम होने वाली है। यात्रा के पूर्व प्रदेशभर में सहायक यात्राएं निकाली जाएंगी, जो दीपावली के बाद प्रारंभ होंगी। प्रदेश में यात्रा पूरी होने के बाद संभाग स्तर पर सभाएं व जिलेवार कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। प्रदेश कांग्रेस राहुल की यात्रा के माध्यम से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बगल से भी रेलवे लाइन निकाली जा सकती है, आखिर क्या है पूरा प्लान

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के इच्छापुर से प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में बुरहानपुर में ही पहला रात्रि विश्राम होगा। मप्र में यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा के मुताबिक बीते दो दिन में राहुल गांधी की टीम ने उन सभी रूटों रूट पर रेकी की है जहां से भारत जोड़ो यात्रा निकलनी है। 

बुरहानपुर, खंडवा, बड़वाह, सनावद, महू, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगर मालवा से यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। प्रदेश में राहुल गांधी 16 दिन रहेंगे और 382 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। सहायक यात्राओं के माध्यम से यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

  • कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक

कांग्रेस ने 28 और 29 अक्टूबर को भोपाल में बड़ी बैठक भी बुलाई है जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में यात्रा के रूट पर होने वाले कार्यक्रमों और यात्राओं की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। 

पूर्व मंत्री के मुताबिक राहुल गांधी के मध्य प्रदेश से गुजरने वाली यात्रा के रूट पर कमलनाथ भी जाएंगे। यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होने से पहले कमलनाथ खुद उस रूट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

  • महाकाल लोक जाएंगे राहुल गांधी

पीसी शर्मा के मुताबिक तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय महाकाल कॉरिडोर के लिए बड़ी राशि मंजूरी दी गई थी। कमलनाथ सरकार के महाकाल लोक की कल्पना को राहुल गांधी उज्जैन यात्रा के दौरान देखने जाएंगे। वो यहां महाकाल लोक में शिव की कहानियों को देखेंगे। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो कार्यक्रम तय हो रहा है, उसमें उनका सबसे लंबा कार्यक्रम उज्जैन में रखा गया है। इसके अलावा राहुल गांधी की भी यहां जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें - मिशन रफ्तार : लखनऊ से कानपुर के बीच पहले चरण में रेल पटरियों के बदलने का कार्य पूरा

यह भी पढ़ें - गरिमा ने बढाया झांसी का गौरव ,पहले ही प्रयास में बनी एसडीएम

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0