बाँदा के मृदुल ने गेट (GATE) परीक्षा में हासिल की 196वीं रैंक, जनपद का बढ़ाया मान
कड़ी मेहनत और लगन से सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उदाहरण बांदा के होनहार छात्र मृदुल ने पेश किया है। सिविल लाइन्स...
आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर
बांदा। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उदाहरण बांदा के होनहार छात्र मृदुल ने पेश किया है। सिविल लाइन्स निवासी मृदुल ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 196वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही मृदुल के परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मृदुल के पिता नरेन्द्र कुमार सक्सेना, जो सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
मृदुल की इस सफलता पर संजीवनी भारत ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी खुशी व्यक्त की है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग फोन व संदेशों के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।
मृदुल की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है, जो मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश देती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
