26 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों द्वारा पच्चीस लाख से अधिक की धनराशि आहरण करने पर जांच के आदेश

ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त किए गए प्रशासकों द्वारा जिले के 26 ग्राम पंचायतों में 25 लाख से अधिक..

Jul 23, 2021 - 07:31
Jul 23, 2021 - 08:53
 0  1
26 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों द्वारा पच्चीस लाख से अधिक की धनराशि आहरण करने पर जांच के आदेश
ग्राम पंचायत : फाइल फोटो

ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त किए गए प्रशासकों द्वारा जिले के 26 ग्राम पंचायतों में  25 लाख से अधिक की धनराशि का आहरण किया गया है। इस मामले में शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

जनपद के आठ विकास खंडों में से सात विकास खंडों में कुल 26 ग्राम पंचायतों में प्रशासको द्वारा 25 लाख से अधिक की धनराशि का आहरण किया गया है। इनमें बिसंडा कमासिन नरैनी की छह छह ग्राम पंचायतों में, बबेरू में तीन तिंदवारी बड़ोखर में दो- दो और महुआ ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत में 25 लाख से अधिक की धनराशि का आहरण किया गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बालू चोरी करके जा रहे 16 ट्रकों को पुलिस ने पकड़ कर सीज किया

विकासखंड तिन्दवारीव के बेंदा में 4166 997 ,शादी मदनपुर में 2744 937 बड़ोखर ब्लॉक के तिन्दवारा में 34 39700 और महोखर में 2736405 और महुआ ब्लॉक के खुरहण्ड गांव में 2963561 लाख की धनराशि दी गई है। इन गांव में जांच की जिम्मेदारी विरेंद्र कुमार दीक्षित जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति बांदा व सुधीर वर्मा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बांदा को सौंपी गई है।

इसी तरह बिसंडा ब्लाक में सिंहपुर ग्राम पंचायत में 3557 834, कोर्रही में 35,28813 ओरन ग्रामीण में 32,91,383 तेंदुरा में 29,043 82 पुनाहुर में 27,027,737 और मंझीवासानी में 26,46 ,492 लाख रुपए आहरण किए गए हैं।यहां कृष्ण कुमार पांडे जिला विकास अधिकारी बांदा और शशि भूषण सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 1 बांदा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें - चौदह साल पहले डकैत ठोकिया सेे मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि

इसी तरह कमासिन ब्लाक में ग्राम इन्गुवा में 44,38,175 परसोली में 41,03,895, मऊ में 33,55, 935 बेर्राव 32,27, 278 मुसीवा में 29,49 ,427 और कमासिन में 26 ,27, 321 लाख रुपए आहरण किए गए हैं।यहां जांच अधिकारी के रूप में राघवेंद्र तिवारी उपायुक्त मनरेगा बांदा व केके श्रीवास्तव सहायक अभियंता लोक निर्माण निर्माण खंड 1 बांदा को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विकासखंड नरैनी में अतर्रा ग्रामीण में 58,67 113 ,दुबरिया में 43,23070 तुर्रा में 30,93,035 गुढाकला में 30,29,173 डढ़वा मानपुर में 27,59,789 व महोतरा गांव में 26,02,605 का आहरणकिया गया।वही विकासखंड बबेरू में बबेरू देहात ग्राम पंचायत में 37,56,622 अलिहा गांव में 28,09,626 और मरका गांव में 34,81,111 लाख रुपए का आहरण किया गया।

यहां संजीव कुमार बघेल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बांदा व प्रमोद कुमार मिश्रा सहायक अभियंता लघु सिंचाई बांदा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने गठित की गई जांच टीम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिकतम 7 दिनों के अंदर संयुक्त जांच आख्या उपलब्ध कराएं ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। यह जांच अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अनुभाग 3 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें - अवनी परिधि अस्पताल को बदनाम करने का कुचक्र रचने वालों ने मुंह की खाई

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1