बांदा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल शिविर शुरू, 18 मई तक यात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झांसी मंडल के आजाद स्काउट ग्रुप एवं गार्गी गाइड्स ग्रुप द्वारा बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर निःशुल्क शीतल...

May 1, 2026 - 16:10
May 1, 2026 - 16:11
 0  122
बांदा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल शिविर शुरू, 18 मई तक यात्रियों को मिलेगी राहत

स्काउट-गाइड टीम की पहल, भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी और शरबत उपलब्ध

बांदा। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झांसी मंडल के आजाद स्काउट ग्रुप एवं गार्गी गाइड्स ग्रुप द्वारा बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 1 मई से 18 मई 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर का उद्घाटन रेलवे मजिस्ट्रेट दिव्यकांत सिंह राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीएसटी बांदा रामकृत सिंह यादव, स्टेशन अधीक्षक सुधीर सोहाने, आरपीएफ प्रभारी सुरुचि द्विवेदी, ट्रैफिक निरीक्षक मनोज शिवहरे, रनिंग रूम इंचार्ज मोहित सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

शिविर के प्रथम दिन यात्रियों के लिए शीतल जल और शरबत की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसे देखकर यात्रियों ने रेल प्रशासन और स्काउट-गाइड टीम की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि भीषण गर्मी में यह पहल अत्यंत राहतकारी साबित हो रही है।

शिविर का संचालन अमित सोनी, श्यामेन्द्र गुप्ता, शुभम खरे, राजेश कोस्टा, आलोक कुमार, राजीव साहू, रविशंकर गुप्ता, श्रीमती सोनी देवी सहित अन्य स्काउट लीडरों के निर्देशन में किया जा रहा है। इस दौरान स्काउट-गाइड ग्रुप के लगभग 25 बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए यात्रियों को शीतल जल वितरित किया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यात्रियों एवं उपस्थित जनसमूह ने बच्चों के उत्साह, स्काउट-गाइड टीम के समर्पण और रेलवे प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह शिविर आगामी 18 मई तक लगातार जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में राहत मिलती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0