दिशा पटानी की फौजी बहन खुशबू पटानी के आगे फीकी पड़ी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस
दिशा पटानी की फौजी बहन खुशबू पटानी के आगे फीकी पड़ी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस, दिशा पटानी की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पे है...
 
                                    दिशा पटानी की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पे है। वह लेफ्टिनेंट होने के साथ-साथ दिशा की बेहद खास दोस्त भी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपनी फिटनेस, बेदह प्यारी स्माइल और जबरदस्त डांसिंग स्किल से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं।
यह भी पढ़ें - बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा करने जा रही है इस बिज़नेसमैंन के साथ दूसरी शादी?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दिशा पटानी की एक बड़ी बहन भी हैं? जिनका नाम खुशबू पटानी है। जो दिशा की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। इसके अलावा, वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा का कार्य भी करती हैं। आइए आपको मिलवाते हैं, दिशा पटानी की बेहद खूबसूरत और देश की सेवा करने वाली फौजी बहन से।
दिशा की बहन होने के साथ दोस्त भी हैं उनकी बड़ी बहन
दिशा पटानी की बहन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होने के साथ ही साथ दिशा की बेहद खास दोस्त भी हैं। आए दिन उनकी इंस्टाग्राम वॉल पर उनकी बहन के साथ मस्ती और वर्कआउट करते हुए कई तस्वीरें नजर आती रहती हैं।
खुशबू के पास एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज भी है। जिसमें वह अपनी तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो भी अपने फालोअर्ज़ के साथ साझा करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें - वैलेंटाइन डे स्पेशल बॉलीवुड की सबसे चर्चित अधूरी प्रेम कहानियां
खुशबू के सोशल मीडिया पेज पर उनकी और दिशा की खूबसूरत तस्वीरें नजर आने लगती हैं। आप इन तस्वीरों में बहनों की बॉन्डिंग को साफ तौर पर देख सकते हैं। दिशा ने भी बहन की फौज में ट्रेनिंग के दिनों में अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बहन की तस्वीरें शेयर की हैं।
फिटनेस वीडियो से कायल हुए लोग
खुशबू की इंस्टाग्राम वॉल पर लोग उनके फिटनेस वीडियोज़ का इंतजार करते रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी दिशा की तरह ही है। वह अपने फिटनेस वीडियोज़ से लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। इसके साथ ही आए दिन खुशबू की वॉल पर इंडियन आर्मी को लेकर भी पोस्ट देखे जाते हैं।
View this post on Instagram
 
एंटरटेनमेंट से जुडी खबरों क लिए बने रहिये हमारे साथ bundelkhandnews.com पर
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            