मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को छात्र-छात्राएं रवाना

मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जनपद हमीरपुर में 18 एवं 19 नवंबर को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में संपन्न होगी...

Nov 18, 2024 - 04:14
Nov 18, 2024 - 04:15
 0  19
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को छात्र-छात्राएं रवाना

चित्रकूट। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जनपद हमीरपुर में 18 एवं 19 नवंबर को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में संपन्न होगी। जनपद चित्रकूट से लगभग 170 छात्र-छात्राएं व 35 अध्यापक रवाना हुए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के निर्देशानुसार जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह ने ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, पांचो ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक, टीम प्रभारी एवं अध्यापक मौजूद रहे। जिला ग्राम शिक्षक दैनिक सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रिले रेस, खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर कमलेश सिंह यादव, आनंद यादव, रोहिणी मिश्रा, कल्याण सिंह, राममनी सिंह, वंदना द्विवेदी, अरविंद, गयाराम, रामयश, रामसूरत, खेमराज, महेंद्र सिंह, श्री कृष्ण, श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : राम वनगमन मार्ग के लिए जल्द कराएं भूमि अधिग्रहण : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0