दो चोरों को दबोच पुलिस ने पांच चोरियों का किया खुलासा
शहर की दुकानों में ताला तोड़कर चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व बाइक, तमंचा, जिंदा...
नकदी समेत सोने, चांदी के जेवरात, तमंचा, बाइक बरामद
चित्रकूट। शहर की दुकानों में ताला तोड़कर चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में पत्रकारो से रूबरू हुए सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कई स्थानों में चोरी की वारदात होने पर एसपी एके सिंह के निर्देश पर तीन टीमे गठित की गई थी। एएसपी सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में शहर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में टीम ने चोरी की पांच घटनाओं का अनावरण करते हुए कोतवाली कर्वी के कछार पुरवा के दीपक गुरु पुत्र रामफल व महोबा के काजी पुरवा के राजकुमार पुत्र केशरी प्रसाद को रामशैया तिराहे से भरतकूप की तरफ जाने वाले मार्ग से रात्रि करीब दो बजे सर्विलांस के जरिए दबोचने में सफलता प्राप्त की। कब्जे से 24 हजार नकद, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। साथ ही पैकेट में पायल, बिछिया, झागल के अलावा एक हथौड़ी व रॉड मिले हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि फतेहपुर के राजू व मऊरानीपुर के अवधेश श्रीवास के साथ मिलकर गोल तालाब पटेल नगर, भरतपुरी, बनकट, कछार पुरवा, खोही स्थित दुकानों में चोरी किया था। बताया कि दीपक के खिलाफ 12 मुकदमे व राजकुमार के विरुद्ध सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम में एसआई अरविन्द कुमार, राजेश कुमार, विवेक कुमार सिंह, आरक्षी शिवपूजन यादव, अभिषेक प्रताप, जय नारायण पटेरिया, सर्विलास टीम में जितेन्द्र कुशवाहा, नितेश समाधिया, रोहित सिंह, गोलू भार्गव, ज्ञानेश मिश्रा, पवन राजपूत, रोशन सिंह रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
