भौंरी में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

नाबार्ड व आरोह फाउंडेशन के सहयोग से बी पैक्स भौंरी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को फसल...

Jun 26, 2026 - 10:56
Jun 26, 2026 - 10:57
 0  5
भौंरी में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

चित्रकूट। नाबार्ड व आरोह फाउंडेशन के सहयोग से बी पैक्स भौंरी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को फसल बीमा योजना, स्वनिधि योजना, वित्तीय, खेत सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पावर ऑफ कंपाउंडिंग, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग एसेंशियल फॉर स्टूडेंट व बैंकिंग सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे मे गांव वालों को जानकारी  दिया गया और ग्रामवासियों को बचत के बारे में भी बताया गया कि बचत कैसे करें। ताकि भविष्य में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। किसानो को समय से ऋण अदा करने के फायदे बताए गए। गोष्ठी में रतन सिंह डीडीएम नाबार्ड, इंडियन बैंक के एफएलसी आर जनार्दन, बीटीएम रामचंद्र सिंह, बी पैक्स सदस्य अमित द्विवेदी आदि किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0