मऊ के बाजार रोड से हटाया गया अतिक्रमण

नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को बस स्टैंड से बाजार रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। जमुना रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य...

Mar 18, 2026 - 10:52
Mar 18, 2026 - 10:53
 0  5
मऊ के बाजार रोड से हटाया गया अतिक्रमण

मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को बस स्टैंड से बाजार रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। जमुना रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य के तहत यह कार्रवाई की गई। जिसमें कई दुकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।

यह अतिक्रमण हटाने का अभियान मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में जमुना रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के क्रम में चलाया गया। बस स्टैंड से बाजार रोड तक बनी दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एसडीएम राम ऋषि रमन, क्षेत्राधिकारी फहद अली, तहसीलदार राम सुधार, नायब तहसीलदार पारुल सिंह और थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी विभाग से सर्वेश गुप्ता और विद्युत विभाग से एसडीओ ललित कुमार बाजपेई, लेखपाल व कानूनगो भी टीम में शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक से घोषणा कर भी कई बार अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दुकानें उनकी रोजीरोटी का साधन थीं। प्रशासन द्वारा जेसीबी से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0