डीएम जनपद के अभिलेखागार का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद के अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम चंद्रशेखर तथा रिकॉर्ड रूम कीपर नरसिंह उपस्थित रहे...
कहा कि सुदृढ़ करें अभिलेखागार की व्यवस्थाएं: डीएम
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद के अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम चंद्रशेखर तथा रिकॉर्ड रूम कीपर नरसिंह उपस्थित रहे।
डीएम ने अभिलेखागार की कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से निर्देश दिए कि नकल आवेदन प्राप्त होते ही उसी दिन संबंधित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। कुर्रा की नकल जारी करने को तत्काल कलर फोटोकॉपी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अभिलेखों के निरीक्षण के लिए आने वाले मुआयनाकर्ताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए सीटों की संख्या बढ़ाएं। अभिलेखागार परिसर में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त कैमरे स्थापित किए जाएं। 1356-1359 फसली की खतौनी की नकल जारी करने की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाएं। जिससे वादकारियों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पडे़। अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सभी अग्निशमन यंत्रों को तत्काल रिफिल कराया जाए। खतौनियों को बस्ते में रोस्टर वार लगाया जाए। डीएम ने निर्देशित किया कि अभिलेखागार में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं जनसुविधा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
