जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लिया शपथ
जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम को कचहरी परिसर पर हुआ...
 
                                चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम को कचहरी परिसर पर हुआ। जिसमेें न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व महामंत्री पंकज त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्तओं की भलाई के लिए चुने गए पदाधिकारी कार्य करें। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनमोहन चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मेें बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मुख्य स्थायी अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल प्रशांत सिंह अटल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            