कमिश्नर-डीआईजी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृरिूटगत मंडलायुक्त अजीत कुमार...

Jun 10, 2026 - 10:58
Jun 10, 2026 - 11:00
 0  3
कमिश्नर-डीआईजी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

चित्रकूट। यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृरिूटगत मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, संचार व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिससे परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0