ग्राम प्रधानों को सीडीओ ने किया सम्मानित
खादी ग्रामोद्योग विकास प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत रोजगार प्रोत्साहन के लिए विकासखंडों के दो-दो ग्राम प्रधानों को जिनके द्वारा...
चित्रकूट। खादी ग्रामोद्योग विकास प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत रोजगार प्रोत्साहन के लिए विकासखंडों के दो-दो ग्राम प्रधानों को जिनके द्वारा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं के सृजन में अपने ग्रामसभा से अधिक से अधिक प्रोत्साहित कराया गया है। जिसके क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अमानपुर ग्राम प्रधान कुसुम निषाद, खोही की भोली देवी, विकासखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत ओरा के प्रधान फूलचंद, कपना इटौरा प्रधान माया देवी, विकासखंड रामनगर ग्रामसभा घुनुवा के ग्राम प्रधान रामसूरत, ग्रामसभा भभेट अंबेडकर कॉलोनी के ग्राम प्रधान उषा देवी तथा विकासखंड मऊ के ग्रामसभा के ग्राम प्रधान मनभावन, ग्रामसभा अहिरी के ग्राम प्रधान सीता रानी तथा विकास खंड मानिकपुर के ग्रामसभा खरौंध के ग्राम प्रधान लवकुश एवं ग्रामसभा रामपुर तरौंहा के ग्राम प्रधान मिथिलेश को दो हजार रुपए एक प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र देकर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल द्वारा सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
