अंकित केसरवानी बनाए गए युवा जिलाध्यक्ष

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिला व नगर युवा व्यापार मंडल का...

Nov 19, 2024 - 04:06
Nov 19, 2024 - 04:09
 0  23
अंकित केसरवानी बनाए गए युवा जिलाध्यक्ष

जिला व युवा उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन

चित्रकूट। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिला व नगर युवा व्यापार मंडल का गठन हुआ। जिसमें युवा जिलाध्यक्ष अंकित केसरवानी, नगर अध्यक्ष गोपाल गुप्ता बनाए गए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : भुगतान न होने से गौशालाओं की व्यवस्थाएं हो रही प्रभावित : सुनील शुक्ला

सोमवार को मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई बैठक में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश केशरवानी, संरक्षक पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी, गुलाब गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप केशरवानी, मंत्री ऋषि आर्य, शैलेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, मलय वर्मा, संयुक्त मंत्री महेश जायसवाल मौजूद रहे। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की संस्तुति पर युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकित केशरवानी, महामंत्री हर्षित अग्रवाल, कर्वी नगर अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर महामंत्री नीतेश केशरवानी बनाए गए। इस मनोनयन पर पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किया है। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी हित की लड़ाई में व्यापार मंडल हर समय खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पांच दिवसीय नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0