रामनवमी पर्व पर धार्मिक स्थलों पर जलाए जाएंगें 11-11 लाख दीपक

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास 2026 रामनवमी का पर्व 27 मार्च को है। श्री राम नवमी पर्व को विगत पांच वर्षों से चित्रकूट गौरव दिवस...

Mar 20, 2026 - 11:54
Mar 20, 2026 - 11:54
 0  11
रामनवमी पर्व पर धार्मिक स्थलों पर जलाए जाएंगें 11-11 लाख दीपक

चित्रकूट। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास 2026 रामनवमी का पर्व 27 मार्च को है। श्री राम नवमी पर्व को विगत पांच वर्षों से चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक स्थल पवित्र नदी मंदाकिनी गंगा रामघाट एवं श्री कामदगिरि परिक्रमा मार्ग आदि धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन आदि कार्यक्रम सायंकाल आयोजित किये जाते हैं। इस संबंध में चित्रकूट एवं सतना जिले के संबंधित अधिकारियों, सन्त महात्माओं एवं नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों की बैठक आहूत की गयी। जिसमें दोनों जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी तथा व्यवस्थाओं से संबंधित अन्य अधिकारीगणों के अलावा अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, महेन्द्र कोटार्य जिलाध्यक्ष भाजपा, नरेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम आदि मौजूद रहे। समन्वय बैठक में एडीएम न्यायिक अरूण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। ईओ व सतना के सीएमओ ने अवगत कराया कि रामघाट एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर 11-11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें नगर क्षेत्र के सभी मकानों में भी कम से कम पांच दीपक जलाने के अतिरिक्त मार्गों की लाइटिंग, सजावट व भव्य प्रवेश द्वार, ग्रीन आतिशबाजी, रंगोली, दीवारी नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम योजनाबद्ध रूप से सभी की गरिमामयी उपस्थिति में आमजन की सहभागिता ध् सहयोग से सम्पन्न कराये जाने के लिए सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0