ऑपरेशन डिग्निटी के तहत मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन डिग्निटी के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को सुरक्षित...
ट्रैक पर आ रहे युवक को आरपीएफ ने सुरक्षित बचाया, पिता को सुपुर्द किया
बांदा (झांसी मंडल)। ऑपरेशन डिग्निटी के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे उप स्टेशन प्रबंधक इचौली द्वारा सूचना दी गई कि खैरार–इचौली के मध्य किलोमीटर संख्या 1316/15 पर एक व्यक्ति बार-बार ट्रैक पर आकर ट्रेनों के सामने बैठ रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी के निर्देश पर कांस्टेबल मोहम्मद वसी एवं कांस्टेबल तेज सिंह मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ट्रैक पर बैठा मिला, जो देखने में मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेमस्वरूप पुत्र राम महेश अनुरागी, निवासी ग्राम पटना, थाना लवकुशनगर, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) बताया और अपने पिता का मोबाइल नंबर भी दिया।
आरपीएफ द्वारा संपर्क करने पर उसके पिता राम महेश ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से परेशान है और दो दिन से घर से लापता था, जिसकी वे रिश्तेदारी में तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर वे शाम 6:30 बजे आरपीएफ पोस्ट बांदा पहुंचे और युवक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की।
इसके बाद युवक को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर पिता ने आरपीएफ के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस घटना से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और आरपीएफ की सतर्कता से एक परिवार को उसका बेटा सुरक्षित वापस मिल सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
