बांदा रोडवेज से नवीन वातानुकूलित बसों का शुभारंभ

आज रोडवेज बस स्टैंड बांदा से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने नवीन वातानुकूलित बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

Sep 30, 2025 - 12:44
Sep 30, 2025 - 12:46
 0  265
बांदा रोडवेज से नवीन वातानुकूलित बसों का शुभारंभ

बांदा। आज रोडवेज बस स्टैंड बांदा से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने नवीन वातानुकूलित बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई बसों के संचालन से जनपद में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

इनमें से दो बसें बांदा से कानपुर के लिए तथा एक बस बांदा से अयोध्या के लिए संचालित की जाएंगी। अयोध्या धाम के लिए बस सुबह 8 बजे बांदा से रवाना होकर चित्रकूट, कर्वी, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर होते हुए शाम 7:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में यह बस रात 8:30 बजे अयोध्या धाम से चलकर सुबह 10 बजे बांदा लौटेगी।

किराया दरें भी निर्धारित की गई हैं। बांदा से अयोध्या धाम का किराया ₹600 प्रति यात्री, बांदा से प्रयागराज का ₹320 प्रति यात्री तथा बांदा से कानपुर का किराया ₹224 प्रति यात्री तय किया गया है।

बांदा से कानपुर जाने वाली पहली बस सुबह 7:30 बजे प्रस्थान कर 11 बजे तक कानपुर पहुंचेगी। दूसरी बस शाम 4:30 बजे चलेगी और रात 8:30 बजे तक कानपुर पहुंचेगी।

इन वातानुकूलित बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी और जनपद की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0