भीषण गर्मी में राहत: कचहरी चौराहे पर शीतल पेयजल के साथ उबले चना-शरबत वितरण

जिले में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सराहनीय पहल की गई है। शहर के कचहरी चौराहे (पुल के नीचे) पर...

May 1, 2026 - 12:22
May 1, 2026 - 12:26
 0  25
भीषण गर्मी में राहत: कचहरी चौराहे पर शीतल पेयजल के साथ उबले चना-शरबत वितरण

डीएम बांदा का अनोखा अभियान, राहगीरों ने सराहा जनहित का प्रयास

बांदा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक सराहनीय और अनोखी पहल की गई है। शहर के कचहरी चौराहे (पुल के नीचे) पर नि:शुल्क शीतल पेयजल के साथ-साथ उबले चना और ठंडा शरबत वितरण की व्यवस्था की गई, जिसका शुभारंभ स्वयं जिलाधिकारी ने किया।

इस अभियान का उद्देश्य तेज धूप और लू के बीच राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान करना है। अब इस व्यस्त चौराहे से गुजरने वाले लोगों को न केवल ठंडा पेयजल बल्कि उबले चने और शरबत भी उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

डीएम बांदा का यह अनोखा अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राहगीरों ने इस पहल को हाथों-हाथ लेते हुए प्रशासन के इस जनहितकारी कदम की जमकर सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान इस तरह की व्यवस्था बेहद राहतकारी साबित हो रही है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

प्रशासन की इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि जनसेवा के प्रति उसकी संवेदनशीलता भी स्पष्ट रूप से झलक रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0