तेज रफ्तार थार की टक्कर से अर्दली की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शहर में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात अर्दली सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई...

Mar 18, 2026 - 11:18
Mar 18, 2026 - 11:20
 0  383
तेज रफ्तार थार की टक्कर से अर्दली की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फ़ाइल फोटो

डीएम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार हादसे में गंभीर घायल, कानपुर में उपचार के दौरान निधन

बांदा। शहर में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात अर्दली सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, डीएम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र महादेव बीती रात करीब 11:15 बजे डीएम कॉलोनी रोड पर थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार वाहन (नंबर 90 AF 9555) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान आज तड़के करीब 4:42 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0