अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बाँदा अभ्यास वर्ग संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बाँदा जिले द्वारा आयोजित एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ...

बाँदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बाँदा जिले द्वारा आयोजित एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। अभ्यास वर्ग छह सत्रों में पूरा हुआ, जिनमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया।
सत्रों का संचालन विभिन्न प्रमुख वक्ताओं द्वारा किया गया। सैद्धांतिक भूमिका पर डॉ. आशुतोष राय (जिला प्रमुख) ने उद्बोधन दिया, जबकि कार्यपद्धति पर डॉ. विज्ञा मिश्रा (विभाग प्रमुख) ने जानकारी साझा की। कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास का सत्र डॉ. अशोक सिंह परिहार (विभाग सह प्रमुख) द्वारा और समारोप सत्र शिवम पांडे (विभाग संगठन मंत्री) द्वारा लिया गया। संवाद प्रवास बैठक का सत्र दिव्यांशु मिश्रा (प्रांत एसएफडी सहसंयोजक) और गठन एवं सदस्यता सत्र नीतीश निगम (विभाग संयोजक) द्वारा संचालित किया गया।
इस दौरान कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। सुभाष त्रिपाठी को बांदा तहसील संयोजक, राज सिंह को सह संयोजक, योगेश चंदेल को पैलानी तहसील संयोजक, अतर्रा तहसील संयोजक ऋषभ सिंह और बबेरू तहसील संयोजक अभिषेक अग्रहरि नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी (विभाग सह छात्रा प्रमुख) ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में स्वर्ण सिंह सोनू (ब्लॉक प्रमुख), प्रमोद कुमार तिवारी (पूर्णकालिक कार्यकर्ता), डॉ. रामभद्र त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र वाजपेई, डॉ. कुंदन सिंह, और डॉ. नवीन पांडे जैसे शिक्षक उपस्थित रहे। जिला संयोजक गोविंद तिवारी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशीष पांडेय (जिला सह संयोजक), अथर्व गुप्ता (नगर मंत्री), शिवम दिवेदी, कृष्णा सोनी, कर्तिके गुप्ता, आदर्श शुक्ला, स्वतंत्र साहू, अजय गौतम, दिव्यांश त्रिवेदी, अर्पित द्वेदी, रामेंद्र शर्मा, विवेक कुमार, श्लोक दिवेदी, खुशी सिंह, ज्योत्सना गुप्ता, मानसी, आरती, वर्तिका सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






