योगी नवरात्रि के पहले दिन करेंगे इस 'मिशन' का शुभारम्भ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन योजना 'मिशन शक्ति' का शुभारम्भ करेंगे...

Oct 16, 2020 - 18:34
Oct 16, 2020 - 20:07
 0  2
योगी नवरात्रि के पहले दिन करेंगे इस 'मिशन' का शुभारम्भ 

लखनऊ,

  • महिला-बालिका सुरक्षा व सम्मान को फरवरी, 2021 तक चलाया जायेगा कार्यक्रम

मिशन शक्ति में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम फरवरी, 2021 तक चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें - योगी की मुहिम लाई रंग, उप्र में 5,146 गो-आश्रय स्थलों में 5,19,816 गोवंश संरक्षित

अपर मुख्य सचिव, नवनीत सहगल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं जिससे महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित किया जाता है, उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जायेगी व जागरूक किया जाएगा। शक्ति मिशन के माध्यम से जनपदों में विभिन्न जागरूकता एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

  • 4.35 लाख इकाइयों को 10,727 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर किए जा रहे वितरित

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। औद्योगिक गतिविधियों को कोरोना काल के पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8,18,179 इकाइयां क्रियाशील हैं, जिनमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें - बलिया की घटना पर विपक्ष का योगी सरकार पर हमला

प्रदेश में अब तक संचालित 4.35 लाख इकाइयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत 10,727 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार-स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.40 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 15,246 करोड़ के ऋण वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें - नवरात्रि 2020 : नवरात्रि का हर दिन है खास, शुभ मुहूर्त और विधि, यहां जानें

इसके साथ ही प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 56,170.83 मीट्रिक टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 2301.16 मी.टन की गयी थी। प्रदेश के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - इन शर्तों के साथ दुर्गा पूजा और रामलीला को शासन ने दी हरी झण्डी

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन व हाॅटस्पाॅट जोन में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान मे प्रदेश में 13,217 हाॅटस्पाॅट एरिया तथा 13,309 कन्टेनमेंट जोन है। 

  • बीबीएयू में 'मिशन शक्ति' पर होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाईन करें रजिस्ट्रेशन 

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल "मिशन शक्ति" के अंतर्गत बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिलाओं की आधारभूत समिति, जेंडर चैंपियन कमेटी, उन्नत भारत अभियान एवं एनसीसी इकाई द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक "सुरक्षित महिला, सुरक्षित भारत" है । स्लोगन प्रतियोगिता "सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र" तथा रंगोली प्रतियोगिता "महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण", विषय पर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी लिंक पर जाकर अपनी प्रविष्टियां 21 अक्टूबर तक दे सकते हैं। प्रतिभागी एक या एक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त "नारी शक्ति, राष्ट्र उन्नति" विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को गूगल मीट के माध्यम से किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0