राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बाँदा द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन मण्डपम मैरिज हॉल, बांदा में किया गया...

Apr 9, 2024 - 09:49
Apr 9, 2024 - 10:06
 0  1
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बाँदा द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का किया गया आयोजन

बाँदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन मण्डपम मैरिज हॉल, बांदा में किया गया, जिसमें बांदा नगर में रहने वाले समस्त स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित समस्त स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक एवं प्रथम संघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को उनके अवतरण दिवस के अवसर पर प्रणाम किया, तत्पश्चात ध्वज लगाकर प्रार्थना की गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान मुनीश जी (सह प्रांत प्रचारक, कानपुर प्रांत) ने उपस्थित स्वयंसेवकों को पाठ्य दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व की अन्य संस्कृतियों की तुलना में पुरातन और उत्कृष्ट बताया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम को बताते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर ने भारत को कृषि धरती के रूप में रूस जैसे विशालकाय देशों से अधिक संसाधन दिए हैं। उन्होंने समाज में जागरण और गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों से हिंदू संस्कृति की रक्षा करते हुए भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक सुरेंद्र जी, मा० नगर संघचालक रामनाथ जी, मा० सह संघचालक महेंद्र जी, विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर जी, सह–कार्यवाह दिलीप जी, जिला प्रचारक अनुराग जी, नगर कार्यवाह सोमेश जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0