उप्र : भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

घटना को देखकर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया...

Apr 18, 2024 - 01:14
Apr 18, 2024 - 01:17
 0  6
उप्र : भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

एटा। एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में दो दिन बाद होने वाली शादी का दूल्हा और दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। यह दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने से होने की बात से आ रही है।

यह भी पढ़े : लोस चुनाव : प्रथम चरण की यूपी की 08 लोकसभा सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से कार आ रही एक कार एटा में पिलुआ थाना के सुन्ना नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मैनपुरी जिले के ब्यौती कला थाना एलाऊ निवासी गुलशन तथा गांव साथनी दलीलपुर के रहने वाले कुलदीप के साथ एक वर्ष की नित्या और पांच वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े : मप्र : ओरछा में रामराजा को लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, राम के स्वरूप में सजे महाकाल

भीषण दुर्घटना में मृतक कुलदीप का भाई रवि और उनका पुत्र आदित्य व परिवार की सदस्य रंजना और सत्येंद्र तथा शहजादपुर थाना ओंछा जनपद मैनपुरी निवासी विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते दो लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : बांदा की बेटी फरहीन जाहिद डिप्टी कलेक्टर रहते आईएएस बनी, KCNIT से वर्ष 2016 में किया था बीटेक

पुलिस ने दुर्घटना के शिकार पीड़ितों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि जानकारी में आया है कि मृतक कुलदीप की शादी दो दिन बाद शनिवार को होने वाली थी। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मचा है। रवि और कुलदीप सगे भाई हैं। नित्या और आराध्या रवि की बेटी हैं। सभी लोग दिल्ली से शादी की खरीदारी करके वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मैनपुरी से परिवार के कई लोग मेडिकल कॉलेज आ गए हैं। घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0