कार सवार पूर्व ब्लाक प्रमुख पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली,जाने क्या हुआ

अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहे जसपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्री लाल निषाद पर घात लगा कर बैठे अज्ञात हमलावरों ने कार रुकवा कर जान से मारने की नियत से फायरिंग...

Aug 12, 2023 - 03:32
Aug 12, 2023 - 03:42
 0  7
कार सवार पूर्व ब्लाक प्रमुख पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली,जाने क्या हुआ

बांदा,

अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहे जसपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्री लाल निषाद पर घात लगा कर बैठे अज्ञात हमलावरों ने कार रुकवा कर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक गोली उनकी बाईं जांघ को छूते हुए निकल गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें-बांदाःपुलिस चौकी इंचार्ज ने सूझबूझ से, फांसी लगाने जा रहे युवक की बचा ली जान

पैलानी थाने के बड़ागांव के मजरा पिपरवाडेरा निवासी मिश्रीलाल शुक्रवार देर रात कार से घर जा रहे थे। घरवालों के मुताबिक, रंजिश रखने वाले दो लोगों ने घात लगाकर हमला किया। बाइक सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बाइक सहित भाग निकले। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों पर गोली मारने का आरोप है। उनकी पहचान नहीं बताई गई है। घटनास्थल और जिस कार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। उ्होंने कहा कि घरवालों की तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें-कानपुर सेंट्रल की ये 8 ट्रेनें झांसी होकर नही, इन बदले रूटों से चलेंगी, देखें लिस्ट

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि शुक्रवार को रात 8 बजे मिश्रीलाल निषाद अपने घर जा रहे थे। तभी तो बाइक सवारों ने उनकी कार रुकवा कर उन पर गोली चलाई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-चलते ट्रक में चालक की हत्या कर यमुना में फेंका शव,इस वजह से हुई हत्या

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0