चित्रकूट मे 118 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान..

चित्रकूट मे 118 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्रकूट मे 118 किलो गांजा..

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर  एसपी सोनकर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव तथा उनकी टीम द्वारा 26 किलो सूखा एवं 92 किलो हरा गाजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : छापेमारी कर 13 जुआरियों के कब्जे से 69 सौ बरामद

प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी  रामाश्रय यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि महुटा रुपौली मछरिया पुरवा में 02 व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा बेचने जा रहे है।

चित्रकूट मे 118 किलो गांजा..

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा अभियुक्त बच्चा यादव पुत्र देवीदयाल यादव व बिट्टी यादव पुत्र बच्चा यादव निवासीगण मछरिया पुरवा मजरा भंभौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 02 बोरियों में 26 किलो सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : अभाविप ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला, दी चेतावनी

कड़ाई से पूछताछ करने गांजे के सम्बन्ध में बाताया गया कि हमने अपने खेत में करीब 02 बिसवा में हरा गांजा लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक पहाडी द्वारा तत्काल अभियुक्तों के खेतों पर जाकर देखा तो खेतों में हरे गांजे के बड़े बड़े पेड़ लगे हुये थे, जिन्हे हसिये के अभियुक्तों द्वारा कटवाया गया।

चित्रकूट मे 118 किलो गांजा..

बरामदशुदा हरे गांजे का वजन कराया तो वजन 92 किलो निकला। अवैध गांजा की खेती करने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पहाडी में धारा 08/20क/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें - हैवानियत : बलात्कार करने के प्रयास में असफल होने पर विधवा महिला के साथ की मारपीट, काटा कान

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1