बांदा कृषि विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के कृषि प्रसार विभाग के वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है...

Jan 31, 2026 - 18:55
Jan 31, 2026 - 19:15
 0  32
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. बी. के. गुप्ता को फैलो सम्मान, डॉ. पंकज कुमार ओझा को युवा वैज्ञानिक सम्मान

बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के कृषि प्रसार विभाग के वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन, नई दिल्ली द्वारा कृषि प्रसार शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बी. के. गुप्ता को फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं डॉ. पंकज कुमार ओझा को युवा वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान गोवा में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किए गए। संगोष्ठी का विषय “आत्मनिर्भर भारत एवं स्थायी खाद्य प्रणालियों के लिए डिजिटल तकनीकी” रहा, जिसमें देशभर से कृषि प्रसार वैज्ञानिकों ने सहभागिता करते हुए अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सम्मान समारोह में इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार) प्रो. यू. एस. गौतम, डॉ. वी. वी. सदामते, डॉ. वीरभद्रइया, प्रो. एस. एस. डोली सहित अनेक वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की स्थापना वर्ष 1964 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में हुई थी। यह सोसाइटी निरंतर कृषि प्रसार शिक्षा एवं अनुसंधान के उत्थान तथा वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है।

डॉ. बी. के. गुप्ता एवं डॉ. पंकज कुमार ओझा दोनों ही विश्वविद्यालय के कृषि प्रसार विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. वी. एस. राजू ने बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया। कुलसचिव प्रो. एस. के. सिंह, अधिष्ठाता कृषि प्रो. जी. एस. पंवार, विभागाध्यक्ष प्रो. भानु प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व शिक्षकों ने भी दोनों वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0