तिरंगा स्ट्रीट लाइट से केन नदी पर बना पुल जगमगाया, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया लोकार्पण

बांदा के ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग और शहर को आपस में जोड़ने वाले केन नदी पर बने सड़क पुल पर खनिज न्यास के जरिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई है..

Sep 2, 2022 - 03:43
Sep 2, 2022 - 03:50
 0  1
तिरंगा स्ट्रीट लाइट से केन नदी पर बना पुल जगमगाया, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया लोकार्पण

बांदा, 

बांदा के ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग और शहर को आपस में जोड़ने वाले केन नदी पर बने सड़क पुल पर खनिज न्यास के जरिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। शुक्रवार की रात प्रदेश के जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद में बटन दबाकर तिरंगा स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। बटन दबाते ही पूरा पुल तिरंगा लाइट से जगमगा उठा। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्ट्रीट लाइट स्वागत किया। स्ट्रीट लाइट को लगाने में 53.13 लाख रुपए का खर्च आया है।

इस मौके पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कई दशक पहले से बांदा विकास से अछूता था। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। तब से देश विकास के मार्ग पर चल पड़ा है। इसी कड़ी में छोटे और अविकसित शहरों का भी विकास किया जा रहा है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को सुंदर व स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों, कस्बा, नगरों और गांवों का  तेज गति से विकास चल रहा है।

यह भी पढ़ें - जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

इसी विकास के अभियान में केन नदी के पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जिससे यह पुल जो हमेशा अंधेरे में रहता था। अब जगमगएगा। जिसे देखकर शहर के लोग भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे।  जल्द ही बांदा भी नोएडा,गाजियाबाद,कानपुर लखनऊ प्रयागराज की तरह जगमगाएगा। केन नदी पर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ के साथ ही यहां का अंधेरा दूर हो गया है। जो घटना दुर्घटना होती थी वो कम होगी।

इस मौके पर जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शहर को खूबसूरत शहर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था। जिसका जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने 6 महीने पहले शिलान्यास किया गया था। इसके बाद आज जिला खनिज न्यास से खूबसूरत तिरंगा लाइटों का लोकर्पण किया गया है। इसी तरह शहर के हर चौराहे को सुंदर बनाने और विकसित करने के लिए हम लोग कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - पीडब्ल्यूडी बांदा का अधिशासी अभियंता कार्यालय कुर्क, बोर्ड में नोटिस चस्पा

यह भी पढ़ें - यमुना नदी की बाढ़ में 46 गांवों के 3600 बीघे खेतों में खड़ी फसल हुई जलमग्न

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2