टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का बाँदा में स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बरेली से निकाली गई टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल..

टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का बाँदा में स्वागत
टोक्यो ओलम्पिक बाँदा

टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बरेली से निकाली गई टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले का बुधवार जनपद में पहुंचने पर खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस दौरान जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मशाल लेकर रैली निकाल कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें - सत्रह दिन पहले अपहृत मॉडल का भाई जौनपुर में वाहन चेकिंग में पकड़ा गया

टोक्यो ओलंपिक में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले बरेली से 23 जुलाई से प्रारंभ हुई है, जो चार अगस्त तक प्रदेश के 51 जनपदों में 3625 किमी की दूरी तय करेगी। यह रिले  कई जनपदों से होते हुए आज बाँदा पहुँची। रिले का स्वागत खेल विभाग , जिला फुटबॉल संघ , जिला ओलंपिक संघ आदि के द्वारा किया।

इस रिले के सदस्यों में रिले के आयोजक खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, राज्य के सर्वाेच्च खेल सम्मान लक्षमण पुरस्कार एवं सर्वाेच्च युवा सम्मान राज्य विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा अन्य सदस्यों में दीपक, शरद, लखन सिंह, अभिषेक सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से के चंगुल से अपहृत किशोर को मुक्त कराया

उप क्रीड़ा अधिकारी , सचिव डीएफए, कोषाध्यक्ष डीएफए, बाँदा ने रिले दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  रवि कांत मिश्र ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और ओलंपिक में भारतीय प्रतिभागियों के विषय मे विस्तार से बताया। उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए खेल विभाग द्वारा आगे कराए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय विस्तार से बताया।

जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कौशल त्रिपाठी ने ओलंपिक खेलों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा पौधरोपण कराया गया। इस दौरान मोहन बाबू ,पवन, स्टेडियम स्टॉफ खिलाड़ियों में दुर्गेश , शिवम , मोहित , आदित्य कृष्णा ,अभिनव, विकास, हिमांशु ,प्रिंस आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें - बाँदा : एसओजी व पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 किलो गांजा सहित पांच गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1