बाँदा : एसओजी व पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 किलो गांजा सहित पांच गिरफ्तार

एसओजी व पुलिस ने संयुक्त अभियान के चलते पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 200 ग्राम अवैध..

Jul 27, 2021 - 06:10
 0  3
बाँदा : एसओजी व पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 किलो गांजा सहित पांच गिरफ्तार
14 किलो गांजा सहित पांच गिरफ्तार..

एसओजी व पुलिस ने संयुक्त अभियान के चलते पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पैलानी पुलिस व एसओजी टीम ने पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा पुल से पुरानी सड़क बबूल के पेड़ के झुरमुट के पास से मोहित सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह निवासी पैलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

यह भी पढ़ें -  हिंदुओं के अधिक बच्चे होते हैं, हिंदुओं के खिलाफ है जनसंख्या कानून : मौलाना तौकीर

बाद में इसकी निशानदेही पर मनीष सिंह पुत्र रामनरेश, शशांक शेखर सिंह पुत्र शिवचरण चंदेल, प्रमोद गिरी पुत्र भूरा गिरी व नौसाद पुत्र कल्लू खां निवासी पैलानी को भी गिरफ्तार किया गया।पांचों अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 14 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि  वह छोटी छोटी मात्रा में गांजा लेकर बेच कर अपना व्यापार करते थे। इन्हें गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष पैलानी उमेश कुमार सिंह उप निरीक्षक मयंक चंदेल प्रभारी एसओजी टीम, भूपेंद्र सिंह नीतीश समाधिया, शैलेंद्र कुमार, सत्यम गुर्जर एसओजी टीम, इसके अलावा उप निरीक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी प्रभारी चौकी खपटिहा कला, धीरेंद्र कुमार पांडे, सुखबीर सिंह ,दीपक पाठक, कृष्ण मोहन सिंह ,अनुज यादव कार्तिक राजपूत,योगेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल बबली थाना पैलानी शामिल रही।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के जुड़वा भाइयों श्रेयांश, प्रियांश की हत्‍या के मामले में सभी आरोपितों को उम्रकैद की सजा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1