इन व्यापारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को, लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया
समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू के नेतृत्व में शहर के महेश्वरी देवी...

बांदा,
समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू के नेतृत्व में शहर के महेश्वरी देवी चौराहे में गरीबों, मजदूरों और बेसहारों के सहारा समाजवाद के ध्वजवाहक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के 50 वें जन्म दिवस को लोक कल्याण दिवस के रूप में व्यापारियों एवं सपा नेताओं ने मनाया।
यह भी पढ़ें -संदिग्ध परिस्थितियों में कृषि रक्षा प्रभारी की मौत, पत्नी ने सहकर्मियों पर लगाया ये आरोप
इस मौके पर 5 किलो का केक काटकर उनके माथे पर तिलक कर एक दूसरे को केक खिलाकर सभी दुकानदारों को केक बांट कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर शजर उद्योग से संबंधित राज्य सरकार द्वारा सम्मानित उत्कृष्ट कारीगरों एवं व्यापारियों रवि सोनी,चंद्रभूषण सोनी, सौरभ सोनी, शमशाद खां, अशोक रैकवार एवं विकास सोनी को माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सपा नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण यादव, संजय निगम अकेला, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, अनमोल जडिया,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष रुकसाना हाशमी, प्रियांशु गुप्ता, राजन चंदेल, वीरेंद्र गुप्ता बाबू अजय चौहान दादा, मनीष गुप्ता, नईम नेताजी, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, अमोल यादव, व्यापारी नेता रामचंद्र गुप्ता बऊआ,मनोज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना राईन, समीम भाई, राकेश रैकवार,पप्पू गुप्ता अतरार्, संतोष गुप्ता बछेही, इत्यादि सैकड़ों लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।
यह भी पढ़ें -कानपुर लखनऊ सेक्शन खंड के पिपरसंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 41 ट्रेन प्रभावित, कई निरस्त, देखें एक नजर
What's Your Reaction?






