बांदा में खेत गई किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार

बांदा में खेत गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। उसे घसीटकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर..

Feb 24, 2022 - 05:09
 0  7
बांदा में खेत गई किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार
फाइल फोटो

बांदा में खेत गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। उसे घसीटकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। युवक उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। खेत से घर पहुंची किशोरी ने आपबीती मां को बताई।

यह भी पढ़ें - छात्रा ने खुद को गोली मारी, परिजनों में मचा हड़कम्प मच

परिजन उसे लेकर थाने गए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खेत से घर पहुंची किशोरी ने आपबीती मां को बताई। परिजन उसे लेकर थाने आए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली (16) वर्षीय किशोरी सोमवार शाम खेतों की ओर गई थी। तभी वहां पर पहले से मौजूद युवक ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक घसीटकर उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। युवक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - सपा - भाजपा समर्थक आपस में भिड़े, हुई हवाई फायरिंग

यह भी पढ़ें - हिस्ट्रीशीटर पिता - पुत्र नाजायज तमंचा सहित गिरफ्तार, पुत्र पर गुंडा एक्ट सहित 20 मुकदमे दर्ज

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2