सपा - भाजपा समर्थक आपस में भिड़े, हुई हवाई फायरिंग

जिले की गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के..

Feb 19, 2022 - 05:46
Feb 19, 2022 - 05:46
 0  1
सपा - भाजपा समर्थक आपस में भिड़े, हुई हवाई फायरिंग

अयोध्या,

जिले की गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गये, जिसके बाद कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है।

यह भी पढ़ें - हिस्ट्रीशीटर पिता - पुत्र नाजायज तमंचा सहित गिरफ्तार, पुत्र पर गुंडा एक्ट सहित 20 मुकदमे दर्ज

जानकारी के अनुसार थाना महराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत नव कबीर पुर चौराहे के पास सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ गए। इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को अलग कर बीच-बचाव किया है।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर फायरिंग व मारपीट के साथ तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। एक दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्ष तहरीर दे रहे हैं, केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - बांदा में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 31 निर्मित अर्ध निर्मित असलहे बरामद

यह भी पढ़ें - बाँदा : लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की पत्थर मारकर हत्या की

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2