ढाबा में काम करने वाले नाबालिग से संचालक ने किया ये गंदा काम

जिले में एक ढाबे पर काम करने वाले 13 वर्षीय किशोर के साथ ढाबा संचालक ने गंदा काम किया। आरोपी कई दिनों से किशोर का यौन शोषण कर रहा था...

Sep 30, 2023 - 07:04
Sep 30, 2023 - 07:18
 0  1
ढाबा में काम करने वाले नाबालिग से संचालक ने किया ये गंदा काम

महोबा,

जिले में एक ढाबे पर काम करने वाले 13 वर्षीय किशोर के साथ ढाबा संचालक ने गंदा काम किया। आरोपी कई दिनों से किशोर का यौन शोषण कर रहा था। किशोर ने किसी तरह ढाबे से भागकर खुद को सुरक्षित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी ढाबा संचालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े:बांदाःवीरांगना अवंती बाई चौक निर्माण के बाद, अब अशोक लाट तिराहें को चमकाने की तैयारी

एएसपी महोबा सत्यम ने बताया कि मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी इलाके का है। यहां एक ढाबे पर 13 साल का किशोर काम करता है। आरोप है कि ढाबा संचालक कई दिनों से किशोर के साथ कुकर्म कर रहा था। किशोर परिवार की गरीबी से परेशान होकर गांव से शहर आया था। वह ढाबे पर काम करता था और रात में वहीं पर सो जाता था। इस दौरान ढाबा संचालक उसके साथ कुकर्म करने लगा।पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।

यह भी पढ़े:बांदाःपुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज, पति व तो सौतेले पुत्रों ने इस वजह की थी हत्या

पीडित ने बताया कि माता-पिता मजदूरी करते हैं। 15 दिन पहले काम की तलाश में महोबा आया था। कालीपहाड़ी गांव के पास ढाबा में वह काम करने लगा। उसे पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की ढाबा संचालक ने बात कही थी। तीन दिन पहले रात के समय ढाबा संचालक ने किशोर से कुकर्म किया। विरोध पर उसे धमकाकर चुप करा दिया। अगले दिन भी उसके साथ हैवानियत की। गुरुवार रात एक बार फिर किशोर के साथ कुकर्म किए जाने पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसने ढाबा में खाना खाने आए कुछ लोगों से घटना बताई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़े: वाह रे मंत्री जी! बस इतनी सी गलती पर महिला की नौकरी ले ली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 0