वारंटी को गिरफ्तार करने गए दरोगा पर हमला, आरोपी किया गया गिरफ्तार
जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करतल पुलिस चौकी के इंचार्ज पर आज उस समय हमला हुआ। जब वह एक वारंटी को गिरफ्तार...
![वारंटी को गिरफ्तार करने गए दरोगा पर हमला, आरोपी किया गया गिरफ्तार](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/11/image_750x_636b94e25ec43.jpg)
बांदा
जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करतल पुलिस चौकी के इंचार्ज पर आज उस समय हमला हुआ। जब वह एक वारंटी को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंच गए। वारंटी व उसके सहयोगियों ने मिलकर दरोगा पर हमला किया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के बस अड्डों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
करतल पुलिस चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह सोमवार को न्यायालय के आदेश पर एक अपराधी को गिरफ्तार करने गए थे जिसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। जब गांव पहुंचकर वारंटी को पकड़ कर ले जाने लगे तभी वारंटी के साथियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें - बालू लदा ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर पलटा, सड़क किनारे 6 लोग दबे, एक बच्चे की मौत
इस बीच उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बड़ेहा गांव की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - प्यार में धोखा खाए युवक ने खोल ली चाय की दुकान, नाम रखा बेवफा चायवाला
इस बारे में क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि वारंटी को पकड़ने गए दरोगा के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की है। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)