अंधेरगर्दी : 6 माह पूर्व मृत बुजुर्ग दंपत्ति को वैक्सीन लगी, जांच के आदेश

बांदा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने मृत बुजुर्ग दंपति को कोरोना वैक्सीन लगाने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया..

Feb 4, 2022 - 06:52
Feb 4, 2022 - 06:53
 0  2
अंधेरगर्दी : 6 माह पूर्व मृत बुजुर्ग दंपत्ति को वैक्सीन लगी, जांच के आदेश

बांदा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने मृत बुजुर्ग दंपति को कोरोना वैक्सीन लगाने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। बुजुर्ग की मौत 25 जुलाई 2021 को हुई थी, जबकि 3 फरवरी 2022 को उनको वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना दिखाया गया है। इस परिवार के साथ यह दूसरा मौका है, जब उनके किसी मृत बुजुर्ग को कोरोना का टीका लगा है।

यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा संगिनियों को किया जा रहा है हाईटेक

इस संबंध में शहर के सर्वाेदय नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार आलोक निगम ने बताया कि उनके पिता ललित बिहारी निगम की 25 जुलाई 2021 को मौत हो गई थी। इसके पहले उन्हें पहली डोज लगाई गई थी। दूसरी डोज लगने से पहले की उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मोबाइल पर मैसेज आया कि उनको वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगा दी गई। इसी तरह मेरी मां का निधन 27 अप्रैल 2001 को हुआ था उनके मरने के छह माह बाद वैक्सीन लगाने का मैसेज आया था। इस मामले की शिकायत की गई थी। तब भी जांच के आदेश हुए थे और अब एक बार फिर जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान आने पर जांच के आदेश दिए हैं।

पत्रकार आलोक निगम का कहना है कि मृत व्यक्तियों के वैक्सीन लगाकर आखिर प्रशासन क्या कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को फर्जी तरीके से वैक्सीन लगाई जा रही है। बताते चलें कि इसी तरह जिले में एआरटीओ रहे राजेश वर्मा ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, बिना दूसरी डोज लगाए उन्हें दूसरी डोज लगाने का मैसेज आया था। डीएम अनुराग पटेल ने बताया, अभी तक कोई ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। आज ऐसा पहला मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। कभी कभी टेक्निकल दिक्कतों की वजह से ऐसा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : धान से भरे ट्रैक्टर - ट्रॉली से टकराकर लोडर में लगी आग, चालक जिंदा जला

यह भी पढ़ें - उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समय एक घंटा बढ़ाया गया, अब इस वक्त आएगी ट्रेन

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 2