बांदा में भी शुरू हुआ मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान

श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ न्यास क्षेत्र द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि..

Jan 15, 2021 - 11:49
Jan 15, 2021 - 11:51
 0  1
बांदा में भी शुरू हुआ मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान

श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ न्यास क्षेत्र द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ आज सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांदा विभाग के विभाग प्रचारक अखंड जी की माता श्रीमती परमेश्वरी जी द्वारा संग्रहित की गई। राशि को जिले के अभियान प्रमुख प्रभाकर सिंह को देकर अभियान का श्रीगणेश किया गया।

यह भी पढ़ें - बाँदा: हिंसक गायों को पकड़ने के लिए बुलाई गई डार्ट गन एवं विशेषज्ञों की टीम

अभियान के समर्पण निधि के क्रम पर जिला अभियान प्रमुख प्रभाकर सिंह ने स्वयं अपनी राशि समर्पित की और इसके बाद नगर पालिका परिषद बांदा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन, राजेंद्र अग्रवाल,  सत्य प्रकाश सराफ, रामकिशोर शिवहरे,राम बहोरी शिवहरे आदि दर्जनों प्रमुख राम भक्तों द्वारा समर्पण निधि भगवान श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पित किया।

यह भी पढ़ें - गरीब किसान को खत्म करने, मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा लायी कृषि

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विभाग कार्यवाह राज नारायण जी, अनूप जी, विभाग वैदिक प्रमुख ,संजय जी जिला कार्यवाह, सक्षम जी जिला प्रचारक, श्रवण जी जिला संपर्क प्रमुख, हर्षवर्धन अभियान संयोजक बलराम सिंह ,पवन सिंह जिला मंत्री राम प्रसाद सोनी, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ अशोक कुमार, सुबोधिनी भटनागर ,करुणा रैकवार, राजेंद्र त्रिपाठी निदेशक अखंड हिंद फौज आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - लखनऊ में सेना दिवस मनाया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0