677 साल बाद दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए आया विशेष महामुहूर्त
दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। इस साल दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को जो पुष्य नक्षत्र आ रहा है..

दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। इस साल दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को जो पुष्य नक्षत्र आ रहा है, वो कई मायनों में बहुत शुभ है। इसे खरीदारी और निवेश का महामुहूर्त भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बार जिस ग्रह दशा में ये योग बन रहा है, वो करीब 677 साल बाद आया है।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट में पांच दिनों तक मनाया जायेगा दीपोत्सव पर्व, प्रशासन ने तैयारियां शुरू की
ज्योतिषाचार्य पं. राजेश शर्मा के मुताबिक 677 साल पहले, 5 नवंबर 1344 को भी गुरु-शनि की युति मकर राशि में रहते पुष्य योग गुरुवार को बना था। 28 अक्टूबर को पूरे दिन-रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार होने से गुरु पुष्य का योग बनेगा। इस पूरे दिन में अमृत सिद्धि योग, स्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।
इस दिन अमृत सिद्धि योग सुबह 9.42 से शुरू होकर 29 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे तक रहेगा। अमृत सिद्धि मतलब जो भी हम करेंगे, उसे लंबी आयु देने वाला योग। इस तरह दोनों शुभ योगों का संयोग इस गुरु पुष्य को खास बना रहा है। इसके साथ ही एक शुभ योग रवि योग भी सुबह 6.30 से 9.42 तक रहेगा। इस तरह दिन भर में गुरु पुष्य के साथ ही तीन शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है।
यह भी पढ़ें - लखनऊ फ्रेंचाइजी के आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनने पर उत्तर प्रदेश के लोगों में खुशी
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा ने बताया कि शनिवार को या शनि के नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। इस नक्षत्र में निवेश भी लाभदायक होता है। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शनि गुरु का सम्मान रखता है। बृहस्पति एवं शनि के मध्य कोई शत्रुता भी नहीं है।
इसलिए, पुष्य नक्षत्र, गुरुवार को आना शुभकारी होता है। इस वर्ष गुरु एवं शनि, शनि के स्वामित्व वाली राशि में एक साथ गोचर करेंगे। दोनों मार्गी होंगे और इन पर चंद्र की दृष्टि भी होगी। जो गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। चंद्र धनकारक ग्रह है और यह योग सभी प्रकार से मंगलकारी होगा।
यह भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में जनता पर लगे तीन लाख मुकदमें होंगे वापस
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले इस योग में कोई भी वस्तु खरीदना शुभफलदायी होती है। पुष्य नक्षत्र पर वैसी चीजें खरीदी जाती हैं, जिनका लाभ हम लंबे समय तक लेना चाहते हैं। गुरु ग्रह पीली वस्तुओं और धातुओं का कारक ग्रह है। इस कारण गुरु पुष्य में सोने की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है।
पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, शनि लोहे का कारक ग्रह है। इस कारण कार और दोपहिया वाहनों की खरीदारी भी शुभ होती है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश जैसे प्लॉट, मकान, फ्लैट या दुकान आदि भी खरीदी या बुक की जा सकती है। कपड़े, अन्य धातुओं की ज्वेलरी, नए बर्तन, श्रृंगार सामग्री, मशीनरी, स्टेशनरी जैसी चीजें भी खरीदी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें - प्रशांत नील ने रवीना टंडन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
What's Your Reaction?






